Maiya Samman Yojana News: अब घर बैठे सभी महिलाओं को 10 हजार सीधे बैंक खाते में मिलेगा जल्दी करें आवेदन

Maiya Samman Yojana News: महिलाओं का नाम लिस्ट से कटा, देखें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana News: झारखंड में महिलाएं बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ ले रही थी क्योंकि इस योजना से हर महीने 2500 रुपये मिल रहे थे जिससे घर की छोटी बड़ी जरुरतें पूरी हो पा रही थी। पर अब सरकार ने साफ कह दिया है कि सभी को यह लाभ हमेशा नहीं मिलेगा और कई महिलाओं का नाम सूची से हटा भी दिया गया है। यह खबर सुनते ही गांव से लेकर शहर तक महिलाओं में चिंता और नाराजगी दोनों दिखाई दे रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार ने क्यों काटा नाम

राज्य सरकार का कहना है कि कुछ महिलाएं ऐसे भी योजना का लाभ उठा रही थी जिनकी पात्रता नहीं बनती। कई मामलों में आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक नहीं मिला और कई जगह फर्जी तरीके से भी पैसा लिया जा रहा था। ऐसे में सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है कि जिनका दस्तावेज सही नहीं है या जिन्होंने अब तक ई केवाईसी नहीं कराया है उनका नाम हट जाएगा।

कितनी महिलाओं का नाम हटेगा

सामाजिक कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक लाख से ज्यादा महिलाओं का नाम सूची से काटने का अनुमान है। हालांकि यह आंकड़ा बदल भी सकता है लेकिन इतना तय है कि बड़ी संख्या में लाभुक प्रभावित होंगी।

किन महिलाओं का नाम हटेगा

सरकार के अनुसार निम्न स्थितियों में नाम सूची से हटाया जाएगा।

 

  • जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है।
  • जिनका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है।
  • जिन्होंने फर्जी दस्तावेज से योजना का लाभ लिया है।
  • जिनका ई केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है।

 

इन सभी मामलों में पहले नोटिस या सूचना दी जाएगी लेकिन अगर समय पर सुधार नहीं किया गया तो नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

महिलाओं की चिंता बढ़ी

गांव की कई महिलाओं ने कहा कि इस पैसे से बच्चों की पढ़ाई और दवा खर्च पूरा हो रहा था। अब अगर नाम हट जाएगा तो घर की हालत फिर से बिगड़ जाएगी। कई महिलाओं को इस बात का भी डर है कि अगर ई केवाईसी या आधार लिंक का काम समय पर नहीं कर पाई तो उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

लिस्ट कैसे देखें

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम अभी भी सूची में है या नहीं तो ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर लाभुक सूची देखी जा सकती है।

Leave a Comment