Farmer ID Card Download Kaise Kare: हर किसान भाई बहन चाहता है कि उसे सरकार की हर योजना का लाभ समय पर मिले और इसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है किसान आईडी कार्ड। कई बार किसानों को यह समझ नहीं आता कि आखिर इस कार्ड को घर बैठे कैसे डाउनलोड करें। गांव देहात के किसान भाईयों को दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन अब तकनीक ने यह समस्या आसान कर दी है। इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में बताएंगे कि Farmer ID Card Download Kaise Kare ताकि आप बिना भागदौड़ के घर पर ही अपना कार्ड निकाल सकें।
Farmer ID Card के फायदे
किसान आईडी कार्ड होने से आपको कई बड़े लाभ मिलते हैं।
- इस कार्ड से आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- खेती के लिए बीज, खाद और अन्य सामग्री सब्सिडी पर खरीद सकते हैं।
- कृषि यंत्र और उपकरण सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
- सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और अभियानों में सीधे शामिल हो सकते हैं।
- खेती और जीवन स्तर दोनों में सुधार ला सकते हैं।
Farmer ID Card Download Kaise Kare – Online Process
अब बात करते हैं असली सवाल की कि आखिर कार्ड डाउनलोड कैसे करना है।
- सबसे पहले आपको Agri Stack Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां होम पेज पर किसान कार्ड प्रिंट या डाउनलोड का विकल्प मिलेगा।
- उस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- यहां पर आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका किसान आईडी कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
Farmer ID Card के लिए जरूरी जानकारी
अगर आपने अभी तक किसान आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो पहले पंजीकरण करना जरूरी है।
- पंजीकरण किसान कॉल सेंटर पर कॉल करके भी किया जा सकता है।
- किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करें।
- एजेंट आपके विवरण किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली में दर्ज करता है।
- जनवरी 2025 से कई योजनाओं के लिए किसान आईडी जरूरी कर दिया गया है